Breaking News from Kanpur : पत्नी पर अश्लील टिप्पणी करने पर कानपुर के युवक ने सुल्तानपुर निवासी दोस्त को गोली मारी

0

शनिवार रात 3:30 बजे भैरव घाट पर दोस्त की गोली मारकर की हत्या


शव को गंगा में धकेला, आरोपी युवक को किया गया गिरफ्तार



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर


दोस्त के मुंह से अपनी पत्नी के लिए अश्लील शब्द सुनकर जिगरी दोस्त ने आपा खो दिया। गोली मारकर अपने ही दोस्त को हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। यह वाक्या कानपुर जिले का है। जहां पत्नी पर अश्लील टिप्पणी करने पर युवक ने अपने ही दोस्त को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। शनिवार रात 3:30 बजे भैरव घाट पर गोली चलने की आवाज सुनकर घाट पर मौजूद स्थानीय बाशिंदों ने आरोपी युवक को दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया। शव को गंगा से निकाल कर पुलिस जांच कर रही है।


एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडे ने बताया कि जूही निवासी विपिन निगम का बैग बनाने का कारखाना है। वह इस कारखाने को अपने ही मकान पर संचालित करता है। कारखाने में सुल्तानपुर के मेहरूबा गांव निवासी सुनील सिंह का भांजा शुभम सिंह बैग बनाने का काम करता है। सुनील और विपिन आपस में अच्छे दोस्त हैं। सुनील का भांजा कारखाने में काम करता था, इसलिए उसका वहां आना जाना लगा रहता था।


विपिन का आरोप है की सुनील अक्सर उसकी पत्नी के बारे में अश्लील टिप्पणी किया करता था। उसने कई बार मना किया लेकिन वह नहीं माना। शनिवार की रात दोनों ने रात में खूब शराब पी। इस दौरान सुनील ने एक बार फिर पत्नी का जिक्र छेड़ दिया, इस पर उसे बहुत गुस्सा आया। दर्शन के बहाने रात करीब 3:30 बजे वह सुनील को लेकर भैरव घाट पर पहुंच गया। वहां पर सुनील के सिर से सटाकर गोली मार दी और शव को गंगा जी में धकेल दिया। 


एसीपी के मुताबिक गोली की आवाज सुनकर भैरव घाट पर मौजूद लोगों ने अभियुक्त विपिन को घटनास्थल पर ही दौड़ाकर पकड़ लिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब वहां पहुंची तो आरोपी को सौंप दिया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से सुनील का शव गंगा नदी से बाहर निकलवाया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top