Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0

आज का राशिफल


दिनांक : 24 दिसंबर 2021, दिन : शुक्रवार

   

मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज आपके दांपत्य जीवन में कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिसके कारण मानसिक तनाव होगा, लेकिन वह किसी परिवार के वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त हो सकता है। संतान के दायित्वों की पूर्ति होने से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए एकाग्र होकर जुटना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल का समय आज परिवार के सदस्यों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर विचार विमर्श कर सकते हैं। बिजनेस में उन्नति देखकर आज मन प्रसन्न होगा।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके यश और कीर्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप व्यापार में कुछ नई योजनाओं को लांच करेंगे जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे, जो लाभदायक रहेगी । व्यस्तता के कारण आज आप बच्चों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना मिलने से प्रसन्न रहेंगे। आज किसी मित्र के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। आज अपनी आर्थिक स्थिति को भविष्य के लिए मजबूत करने के लिए कुछ धन निवेश करना होगा। 


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आज आप कुछ घर के रुके हुए कार्यों में व्यस्त रहेंगे और अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज आप किसी सरकारी कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे, जिसमें आपको खुशी होगी व किसी संपत्ति की प्राप्ति भी हो सकती है। आज भाइयों के साथ कोई अवरोध हो, तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा, नहीं तो आपसी संबंधों में दरार आ सकते हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने किसी परिवार के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण आपका कुछ धन भी व्यय होगा।जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उनको आज जनसभाएं करने का भी मौका मिलेगा। आज आप घर के अंदर साफ सफाई व रंगाई पुताई भी करवा सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर कोई नोकझोंक हो सकती है, यदि ऐसा हो तो उन्हे मनाने की कोशिश करें। संतान को आज किसी नए कोर्स में दाखिला दिलवा सकते हैं। सायंकाल का समय आज किसी परिजन को अपने घर दावत पर आमंत्रित कर सकते हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन राजनीतिक दिशा में कार्यरत लोगों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा, क्योंकि आज उनको कुछ आय के ऐसे स्त्रोत प्राप्त होंगे, जो उनकी आय को दोगना करेंगे, जिसके कारण आर्थिक स्थिति लाभदायक रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा व जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा। व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा आज बढे़ेगी। आप संतान के विवाह संबंधी किसी से सलाह मशवरा करेंगे, तो उसमें आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित होंगें। 


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप दैनिक आवश्यकताओं के पूर्ति पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो भविष्य में आपको आर्थिक संकट से जूझना पड़ सकता है। जीवन साथी के सहयोग से आज  व्यापार की मुश्किलें हल होंगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप घर परिवार में किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन भी कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। 


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपको क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो विपरीत परिस्थितियों में आपके शत्रु इसका फायदा उठा सकते हैं। आज अपनी आर्थिक स्थिति की मजबूती के लिए व्यवसाय में कुछ नए अवसर ढूंढ लेंगे, जिसका आपको लाभ भी अवश्य होगा। आज कोई भी निर्णय लेने में दूसरे से मदद नहीं लेनी है, क्योंकि वह आपको कोई गलत सलाह भी दे सकते हैं। आज आपको माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, यदि उनको कोई परेशानी हो, तो डाक्टरी परार्मश अवश्य लें। 


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आपको किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना ही बेहतर होगा,नहीं तो यह कानूनी हो सकता है। आज आपको किसी भी निर्णय को लेने में भी सावधानी बरतनी होगी, यदि आपने ऐसा नहीं किया तो भविष्य में आपको परिवार के किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण पारिवारिक तनाव की स्थिति आ सकती है, लेकिन वह किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से समाप्त होगी। आज किसी पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी।  


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपको बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णयों में आशातीत सफलता दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी की सलाह से यदि आज आप अपने व्यापार के किसी निर्णय को लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कोई उपहार मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज किसी परिजन की मदद से अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। आज आप किसी परिजन की सेहत को लेकर भी थोड़ा परेशान हो सकते हैं।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आप सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे जिसके कारण आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आज विवाह योग्य जातकों के लिए कुछ बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा भी तुरंत मंजूरी मिल सकती है। शासन व सत्ता का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। व्यापार में आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे व्यापार करना भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज सामाजिक दृष्टिकोण से किए गए कार्यों से आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा व आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। 


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे,जिसके कारण आपको लाभ भी अवश्य होगा, लेकिन आप कुछ व्यर्थ की उलझन में फंसे रहेंगे, जिनके कारण आपको कुछ मानसिक तनाव भी हो सकता है, इसलिए आज आपको व्यर्थ की उलझनों को छोड़कर आगे बढ़ना होगा, क्योंकि वह आपके लिए बेकार होंगी। रोजगार की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं, उनको आज कुछ बेहतर अवसर प्राप्त होंगे, जिसके कारण उनकी आर्थिक चिंता समाप्त होगी। संतान की शिक्षा से संबंधित आज किसी मामले को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपकी पारिवारिक मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कुछ बेहतर अवसर हाथ आएंगे, जिसके कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन उनको ऐसा नहीं करना है, यदि ऐसा किया, तो उनके कुछ नये शत्रु भी उत्पन्न हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आप अपने किसी परिजन से समय पर मदद ना मिलने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आप अपने धन को किसी के कहने पर निवेश करेंगे, तो वह धन आपका डूब सकता है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 24 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा।


शुभ दिनांक : 6, 15, 24


शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78


शुभ वर्ष : 2022, 2026


ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी


शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी


कैसा रहेगा यह वर्ष


नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top