- बसपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में बोले
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) युवाओं को जोड़ने के लिए युवा संवाद अभियान चलाएगी। इसके लिए पार्टी ने युवा शक्ति को जागरूक करने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए नेशनल को-आर्डिनेटर आकाश आनंद और कपिल मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश भर में पार्टी का झंडा लेकर घूमेंगे और युवा संवाद की जिम्मेदारी संभालेंगे। बसपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नकुल दुबे प्रदेश पार्टी मुख्यालय लखनऊ के हजरतगंज में पार्टी महासचिव कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
पूर्व मंत्री ने कहा कि नौजवान अपने को ठगा समझ रहे हैं। पहले पढ़ाई करो और उसके बाद कंपटीशन की तैयारी करो। उसके बाद पांच साल तक हाईकोर्ट में केस झेलो तब जाकर नियुक्ति पत्र मिलेगा। उसमें भी पांच साल तक प्रोबेशन पर रखे जाएंगे। अगर मानक पर खरे नहीं उतर तो निकाल कर बाहर कर दिया जाएगा। ऐसे हालात में युवाओं की आवाज बुलंद करने का कार्य बहुजन समाजवादी पार्टी करेगी।
प्रदेश में युवा पीढ़ी के हाल को देख कर बसपा प्रमुख मायावती भी चिंतित हैं। इसलिए जनपद वार और विधानसभा वार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। युवाओं की समस्या जानेंगे और उनके निराकरण के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता और अविश्वास का वातावरण बनता जा रहा है। दबंगई और गुंडई बढ़ती जा रही है। उसे समाप्त करके शांतिपूर्ण वातावरण बनाएंगे। इसके लिए वर्ष 2022 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) हर हाल में सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमेशा से अमन-चैन रहा है, जिसे फिर से कायम करेंगे। इस प्रदेश में शांति कायम करने के साथ कानून का राज और विकास करेंगे। आप सभी ने वर्ष 2007 से लेकर वर्ष 2012 के बीच प्रदेश में विकास देखा है। वर्ष 2022 फिर से सरकार में आने के बाद प्रदेश में चारों ओर तेजी से विकास होने लगेगा।
जब नकुल दुबे से पूछा गया कि बसपा को छोड़कर जाने वाले नेता कह रहे हैं पार्टी अपने मिशन से भटक गई है। इस उन्होंने कहा कि बसपा समुद्र है। पार्टी छोड़ कर जाने वाले नेताओं को अपनी क्षमताओं का स्वयं आकलन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने अपना मिशन साफ कर दिया है। जिनकी प्रदेश में 10 साल तक सरकार रही, उन्होंने हालात बदतर कर दिए हैं। सरकारी रिपोर्ट बताती हैं कि 19 करोड़ लोगों को राशन नहीं मिलेगा तो भुखमरी का शिकार हो जाएंगे। जिस प्रदेश की 25 करोड़ आबादी में 19 करोड़ को दो वक्त की रोटी के लिए सरकार पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
उन्होंने बिना नाम लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। कहा, उनके लिए कानून कोई मायने नहीं रखता है। मान मर्यादा भूल गए हैं। वह जो चाहेंगे वही करेंगे।
सत्ताधारी पार्टी सनातन धर्म की सबसे बड़ी दुश्मन
बसपा के वरिष्ठ नेता नकुल दुबे ने बातचीत में कहा कि सत्ताधारी पार्टी आज सबसे बड़ी दुश्मन सनातन धर्म की है। वह संस्कृत विद्यालयों के अनुदानों को रोककर सनातन धर्म की जड़ें खोद रही है क्योंकि जब लोग संस्कृति ज्ञान नहीं रखेंगे तो वेद और संतान धर्म के बारे में क्या जानेंगे। सिर्फ एक जाति के लोगों को मंदिरों के पुजारी बनाए जा रहे हैं, यह कहां का इंसाफ है।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know