Congress General Secretary Priyanka Gandhi reached to BSP Chief Mayawati's House : बसपा प्रमुख मायावती की मां के निधन पर शोक जताने उनके घर पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

0

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत अन्य दलों के नेताओं ने जताया शोक


अहम तथ्य


- मायावती की 92 वर्षीय मां रामरती का दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।


- रविवार को दिल्ली में मायावती की मां का अंतिम संस्कार किया गया।


- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश समेत अन्य दलों के नेताओं ने जताया दुख

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, नई दिल्ली


बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां रामरती का शनिवार को दिल्ली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। बसपा अध्यक्ष की मां के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और बसपा के नेताओं ने शोक जताया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी उनके दिल्ली स्थित घर पहुंचीं। उनसे मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। कुछ देर वहां रुकने के बाद प्रियंका वहां से लौट गईं।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को बसपा प्रमुख मायावती से मुलाकात की। प्रियंका गांधी रविवार सुबह मायावती के दिल्ली आवास पर उनकी मां के निधन पर सांत्वना देने पहुंची थीं। प्रियंका गांधी की मायावती से मुलाकात के दौरान बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्र भी मौजूद थे। इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा था कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जी की माता जी रामरती जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दें। ॐ शांति।


उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां रामरती का शनिवार को दिल्ली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। बसपा अध्यक्ष की मां के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और बसपा के नेताओं ने शोक जताया है। बसपा की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया था कि कि 92 वर्षीय रामरती की राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल में निधन हो गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। बसपा अध्यक्ष अपनी मां के निधन की सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।



उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा- उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की पूज्‍य माताजी रामरती जी का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। वहीं, सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को एक ट्वीट में मायावती की माता के निधन को अत्यंत दुखद बताया। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना प्रकट करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।




Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top