Kanpur Congress Membership : कानपुर के ऐतिहासिक चेतना चौराहे से कांग्रेस के सदस्यता अभियान का शुभारंभ

0

सर्वधर्म समभाव के प्रतीक एकता चौराहे से कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत 

शहर के दक्षिण क्षेत्र से 50,000 नए सदस्य जोड़ने का पार्टी लक्ष्य रखा 



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर


शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर दक्षिण ने रविवार को सर्वधर्म समभाव के प्रतीक एकता चौराहे से कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए दक्षिण अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बढ़त दिलाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए गोविंद नगर और किदवई नगर विधानसभा क्षेत्रों में वार्ड वार प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। 




दक्षिण जिला इकाई के प्रमुख डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित ने कहा कि प्रत्येक वार्ड के प्रभारी भी वार्ड अध्यक्ष और वार्ड समितियों के माध्यम से प्रमुख बाजारों और चौराहों पर सदस्यता शिविर लगाए जाएंगे। दक्षिण क्षेत्र से 50,000 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक सदस्य को कांग्रेस सदस्यता प्रमाण पत्र के साथ-साथ प्रदेश कार्यालय से भेजी गई पुस्तिकाएं भी बांटी जाएंगी। रविवार को सदस्यता शिविर में 300 नये सदस्यों ने कांग्रेस की सदस्यता ली। 


सदस्यता ग्रहण कराने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी, विनोद सिंह, सुशील द्विवेदी, आर के जगत, बृजेश गुप्ता,अयोध्या नाथ मिश्रा, आर एन सिंह, अमित मिश्रा, बिन्नू रावत, अब्दुल सलाम जाफरी, शानू बुन्देला, मुस्लिम आजाद, राजेन्द्र चक, अमरजीत खन्ना, हर्षित सिंह, कुणाल सिंह, रोशनी चौधरी, मनोज निगम, बाबू अली असांरी, विनय मिश्रा, गौरव शर्मा, मो.लईक, फरदीन, वकील अहमद आदि मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top