Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 26 सितंबर 2021, दिन : सोमवार

   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपको मिलजुल कर कार्य करने के लिए रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को कोई ऐसा कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके लिए उन्हें अपने सहयोगियों से मदद लेनी पड़ेगी, तभी वह उस कार्य को समय से पूर्ण कर पाएंगे। आज अपने कानूनी विवाद व झगड़ों से फ्री होंगे, क्योंकि आज उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सायंकाल के समय आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन सावधान रहें, क्योंकि उसमें कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन उत्साह से कार्य करने का रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरे उत्साह और लगन से करेंगे और उसमें कामयाबी भी हासिल करेंगे, जो प्रगति की ओर लेकर जाएगी। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज किसी डील को फाइनल करते समय किसी पर भी कोई भरोसा नहीं करना है, यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।  आज यदि किसी नई योजना को व्यवसाय में लागू करना चाहते हैं, उसके लिए समय उत्तम रहेगा। आज यदि आपने किसी को लंबे समय से धन उधार दिया हुआ था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिससे परिवार के सभी लोग प्रसन्न नजर आएंगे। आज नौकरी कर रहे जातक यदि किसी छोटे-मोटे व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। सायंकाल के समय आज जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन इसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। आज आप संतान की समस्याओं को सुनने के लिए भी कुछ समय निकालेंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन अध्यात्म के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने की यात्रा का प्लान अपने मित्रों के साथ बना सकते हैं। साझेदारी में यदि किसी व्यवसाय को किया हुआ है, तो उसमें आज आपकी पार्टनर से कुछ अनबन हो सकती है, लेकिन उसमें वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। आज आपका कोई सरकारी कार्य पूरा होगा, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को समाप्त करने के लिए आज पिताजी से सलाह लेनी पड़ सकती है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज आप जीवनसाथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे व उनसे हर मामले में सलाह लेंगे, इसलिए जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। व्यवसाय कर रहे लोग यदि आज किसी से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बहुत ही सावधानी से करें। नौकरी कर रहे जातकों को वेतन वृद्धि या पदोन्नति जैसी कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। आज अपने लिए कुछ समय निकालने की सोचेंगे, जिसमें आपको कामयाबी मिलेगी।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने किसी दोस्त को धन उधार दिया हुआ था, तो उसके कारण आज दोस्ती में दरार पड़ सकती है। आज आपको इधर-उधर की बातों पर ध्यान ना लगाकर अपने कार्य के बारे में भी सोचना होगा। सायंकाल के समय आपका ध्यान कुछ क्रिएटिव चीजों की ओर बढ़ेगा, जिन्हें करने में कुछ भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। विवाह योग्य जो सदस्य हैं, उनके लिए कोई उत्तम प्रस्ताव आ सकता है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज आपकी सफलता की ओर किए गए सभी प्रयास फलीभूत होंगे, जिनसे आप संतुष्ट होंगे। व्यवसाय व व्यापार में उन्नति से आपको नए नए अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन उन्हें पहचान कर उन पर अमल करना होगा, इसलिए आज आपको किसी की बात पर भरोसा करने से पहले सोचना होगा। आज आपको माताजी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, क्योंकि आज उनको कोई रोग परेशान कर सकता है। सायंकाल का समय आज माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। राजनीति से जुड़े लोग अपने कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे उनके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आज किसी रसूखदार व्यक्ति के मिलने से उनको लाभ हो सकता है। जीवनसाथी से आज धन को लेकर कोई वाद विवाद पनप सकता है, यदि ऐसा हो, तो आपको मनाने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को भी ऑफिस में आज अत्यधिक काम सौंपा जा सकता है, जिसके कारण जीवनसाथी के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान भी रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज जीवनसाथी को यदि अपने परिवार के सदस्यों से मिलवाना है, तो वह मिलवा सकते हैं। आज आपको बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो भविष्य में आपको आर्थिक स्थिति के लिए परेशान होना पड़ सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन काफी समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में व्यतीत करेंगे। आज किसी की मदद उस हद तक करनी है, जब तक लोग उसे आपका स्वार्थ ना समझें, यदि ऐसा हो, तो सावधान रहें। आज कुछ शत्रु भी प्रबल रहेंगे, जो आपके बनते हुए कामों में रोड़ा अटका सकते हैं। आज किसी प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त की सोच रहे हैं, उसके जरूरी कागजात सम्पूर्ण रूप से जांच लें। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में आवेदन किया था, उसका परिणाम आ सकता है, जिसमें आपको  सफलता अवश्य प्राप्त होगी।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। आज जिस भी कार्य को करेंगे, वह आपको सफलता अवश्य देगा, इसलिए उसी कार्य को करने की सोचे, जो अत्यधिक प्रिय हो। आज आप उसे पूरे करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके कारण आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ सकता है।आपका यदि किसी से कोई वाद-विवाद हो, तो अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। आज आपको किसी परिजन से फोन पर कोई सूचना प्राप्त हो सकती है।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज कुछ विरोधी आपकी शान शौकत को देखकर आपकी आलोचना में लगे रहेंगे, लेकिन आलोचना पर ध्यान ना देकर आगे बढ़ना होगा, तभी  सफलता आपके कदम चूमेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों का समाधान खोजने के लिए गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ सकती है। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 8, 17, 26

 

शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44


शुभ वर्ष :2024, 2042

 

ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता


शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top