Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुद्धवार का दिन

0

 आज का राशिफल


दिनांक : 22 सितंबर 2021, दिन : बुद्धवार


   


मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी से भरा रहेगा। आपको संतान के भविष्य से संबंधित कोई चिंता सता सकती हैं। जिसके लिए आपको कुछ मेहनत करनी पड़ेगी। आपका कोई प्रियजन नाराज चल रहा है, तो उसे कोई उपहार भेज सकते हैं। आज आपको परिवार के सदस्यों का बहुत सहयोग मिलेगा, जिसे पाकर प्रसन्न होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज सहयोगियों की मदद मिलेगी, जो आपके काम को आसान बनाएगी।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन आपके लिए कुछ रुकावटों व अड़चनों से भरा रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में शत्रु आपके सामने कुछ नई अड़चनें खड़ी कर सकते हैं, जिन्हें अपने सीनियर्स व किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से हटाने में कामयाब रहेंगे। यदि आज किसी भूमि व भवन की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसके महत्वपूर्ण कागजात अच्छी तरह से जांच लें। आज आपको परिजन से फोन पर कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपका मान सम्मान बढ़ेगा। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया हुआ था, तो आज उसका भरपूर लाभ मिलेगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन फलदायक रहेगा। यदि पूर्व में आपकी कोई प्रिय व महत्वपूर्ण वस्तु खो गई थी, तो वह आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण प्रसन्न होंगे। आज आप परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने के लिए व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। आज आप माता पिता के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप दूसरों की मदद करने पर भी कुछ धन व्यय दिया करेंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


 आपके लिए कभी धूप कभी छांव जैसा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को आज व्यापार में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए उन्हें किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है, लेकिन ध्यान रहे कि किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लें। आज परिवार के छोटे बच्चों को अपने भविष्य की चिंता सता सकती है। प्रेम जीवनजी रहे लोगों का आज प्रेमी से मिलने का उत्साह बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज यदि आपका कोई पारिवारिक संपत्ति पर विवाद चल रहा था, तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है और वह संपत्ति आपको प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। विद्यार्थियों को आज परीक्षा में उत्तम परिणाम के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता होगी। आज आपको मन में नकारात्मक ऊर्जा को आने से रोकना होगा। तभी सभी कार्य को पूर्ण कर पाएंगे। विद्यार्थियों को यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है, तो वह आज आवेदन कर सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए एनर्जी से भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, पूरे जोश के साथ करेंगे और वह आपको परिणाम भी उसी प्रकार देगा,लेकिन आपको आज ज्यादा कामों को अपने हाथ में नहीं लेना है, नहीं तो आप की व्यस्तता बढ़ जाएगी, जिसके कारण आपको काम करने में परेशानी होगी। व्यवसाय में यदि बदलाव की सोच रहे हैं, तो उसके आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज आप साले व बहनोई को उधार देने से बचें। यदि दिया है तो वह आपके रिश्तो में परेशानी खड़ी कर सकता है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन आपका मान-सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को आज अपने प्रेमी से किसी बात पर समझौता करना पड़ सकता है, लेकिन इसमें आपको फायदा व नुकसान देखकर ही करना होगा। गृहस्थ जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। सायंकाल के समय जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। यदि आज व्यवसाय अथवा घर में आपकी किसी व्यक्ति से कोई बहसबाजी हो, तो उसमें पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। 


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज ऑफिस का माहौल भी आपके मन मुताबिक रहेगा, जिसे देखकर प्रसन्न होंगे। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज आप पिताजी के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। यदि उन्हें कोई रोग है, तो उसके कष्टों में भी आज वृद्धि हो सकती है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने का मन बनाया है, तो उसमें जीवनसाथी के साथ की आवश्यकता होगी।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको धन से संबंधित कोई परेशानी चल रही थी, तो उसका समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे और रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, उनके हाथ असफलता लग सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को भी आज पदोन्नति प्राप्त होगी, जिससे वह प्रसन्न होंगे। आज आपको  किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। उच्च शिक्षा के मार्ग भी प्रशस्त होंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए किसी परीक्षा के परिणाम जैसा रहेगा। आज आपने जितनी मेहनत की होगी, उसका उतना ही फल प्राप्त होगा, जिसे पाकर आप प्रसन्न होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके अधिकारियों से चुगली लगा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आज पत्नी व संतान के साथ समय बिताएंगे, जिससे बच्चे भी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में आज कोई खास काम सौंपा जा सकता है, जिसे लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन सायंकाल तक आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे।


कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए कुछ नरम गरम रहेगा। आज आप  घर पर व्यवसाय के लिए जो भी कार्य करेंगे, उसमें बेचैनी होगी कि यह पूरा होगा या नहीं, लेकिन आपको अपने मन में सकारात्मक विचारों को रखते हुए कार्य को करना है, तभी वह फल दे पाएंगे। आज आपको किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। राजनैतिक गतिविधियां बढेगी। आज आप किसी अन्य व्यक्ति से लाभ उठाएंगे। आज आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। 


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज यदि आप किसी से लेनदेन को करने की सोच रहे हैं, तो उसे बहुत ही सावधानी से करें, नहीं तो वह आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो यह आर्थिक स्थिति को डगमगा सकते हैं। यदि आज कही निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी की जबरदस्ती से ना करें, नहीं तो आपका भारी नुकसान करवा सकते है, जो लोग किसी नए व्यवसाय को करने की सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। संतान की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 22 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।

 

शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 1

 

शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57


शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060

 

ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,


शुभ रंग : नीला, काला, भूरा

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top