Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा बुद्धवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :01 सितम्बर, दिन : बुद्धवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको सहयोगियों से विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी बरतनी होगी व अपनी आंखें व कान दोनों खुले रखकर कार्य करना होगा, लेकिन परेशान ना हों, क्योंकि वह आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। सायंकाल का समय किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपका कुछ धन भी शुभ कार्यों पर खर्च हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग आज आपको मिलता दिख रहा है।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन एक के बाद एक शुभ सूचना देता रहेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय की प्रगति देखकर भी आज आप फूले नहीं समाएंगे, जिसे देखकर शत्रु परेशान हो सकते हैं, लेकिन सायं काल तक वह शांत हो जाऐंगे। संतान के भविष्य से संबंधित आज यदि कोई निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाइयों की मदद से आपका लंबे समय से रुका हुआ कार्य भी पूरा हो सकता है। यदि आपने धन को शेयर बाजार में निवेश करने का सोचा है, तो दिल खोलकर करें क्योकि वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ दे सकता है।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन सामान्य रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों को आज गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है वे आगे की किसी भी योजना को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। राजनीति से जुडे जातकों को आज समाज सेवा करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपको आर्थिक स्थिति की थोड़ी चिंता सताएगी क्योंकि आप अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही कार्य करना होगा।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको जीवन साथी की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति का ध्यान देना होगा, तभी आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। विद्यार्थी गुरुजनों का सहयोग पाकर अपनी सभी शिक्षा संबंधित परेशानियों का हल निकालने में कामयाब रहेंगे। आज सामाजिक सम्मेलनों में भी सम्मलित हो सकते हैं, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। आज पिताजी से सलाह लेकर जिस भी कार्य को पूरा करेंगे व आपको भरपूर लाभ अवश्य देगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से आज कोई अपेक्षित समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहना होगा क्योकि वह आपका सिरदर्द बने रहेंगे, लेकिन अपने कार्य पर पूरा फोकस करना होगा, नहीं तो यह कार्य बिगड़ सकता है। सायंकाल के समय आज किसी मित्र से मुलाकात करेंगे, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी।



कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र के लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि लंबे समय से असमंजस की स्थिति बनी हुई थी तो उसका निदान मिलेगा। बिजनेस कर रहे लोगों के कार्य में यदि किसी वजह रुकावट आ रही थी, तो आज आपके भाइयों की मदद से समाप्त होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती है। ननिहाल पक्ष से यदि आपके रिश्तों में कोई कटुता चल रही थी, तो आज वह समाप्त होगी। सायंकाल का समय आज परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आज विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति अधिक जागरूक होने की आवश्यकता होगी, जिसमें उनके गुरुजन व माता-पिता उनका पूरा साथ देंगे। परिवार में किसी सदस्य की शिक्षा से संबंधित आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आज व्यापार के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकती है। यदि आपने साझेदारी में किसी व्यवसाय को चलाने का मन बनाया है, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है, इसलिए आज घर व व्यापार दोनो मे यदि कोई वाद विवाद होता है, तो उसमें उलझने से बचना होगा और अपने प्रमुख कार्यों को महत्व देना होगा। यदि आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद चल रहा था, तो उसमें भी आज विजय प्राप्त हो सकती है। राजनीत क्षेत्र से जुड़े जातकों को आज जनसभाएं करने का मौका मिलेगा, जिससे उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। व्यस्तता के चलते आज आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपकी माताजी नाराज हो सकती हैं।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। यदि आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य है, तो वह भी आज पूरा हो सकता है।ज्यादा लाभ पाने के चक्कर में आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको कोई नुकसान हो सकता है, इसलिए थोड़े से ही संतुष्ट रहें। यदि कोई पारिवारिक विवाद आपको परेशान कर रहा है, तो आज उसमें सुधार हो सकता है, लेकिन यदि आप परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें व परिवार के सदस्यों की सलाह अवश्य ले। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज नवीनता आएगी।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करने की सोचेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी, इसलिए आज वही कार्य करें जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए आज किसी विशेषज्ञ से सलाह लेनी पड़ सकती है। दिनभर लाभ के अवसर हाथ मे आने से आपका मूड अच्छा होगा। भविष्य में यदि आपने कहीं निवेश किया हुआ था, तो वह भी आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। सायंकाल का समय आज   परिवार के सदस्यों के साथ शादी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन किसी नए बिजनेस करने के लिए रहने वाला है। आज कई काम एक साथ आपके पास आने से भागदौड वाली स्थिति रहेगी, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे और जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन आज उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आज कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी। आप आपको व्यापार के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में यदि किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो वह आज समाप्त होगा।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन व्यवसाय क्षेत्र के लिए उन्नति भरा रहेगा। आज व्यवसाय में नए-नए अवसरों का फायदा उठाकर योजनाएं बनाएंगे, जिनका भविष्य में आप लाभ उठाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का नया अध्याय शुरू होगा। यदि आपने कहीं निवेश किया हुआ है, तो भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आप कोई भूमि व वाहन खरीदना चाहते हैं, तो उसके लिए भी दिन उत्तम रहेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी प्रियजन की मदद से समाप्त होगी।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 1 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आप शाही प्रवृत्ति के हैं। आपको किसी और का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं।


शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28

 

शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82


शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062

 

ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top