Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक :27 अगस्त, दिन : शुक्रवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन उत्तम फलदायक होगा। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा जिससे आप प्रसन्न होंगे। परिवार के सदस्य भी खुश होंगे। नौकरी व व्यवसाय में साथियों का सहयोग भी पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आज के दिन दैनिक आवश्यकताओं के लिए कुछ धन भी खर्च करेंगे। आपने जो धन उधार दिया था वह आज आपको मिल सकता है। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम को अपने माता पिता को देव दर्शन के लिए लेकर जा सकते हैं।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन विशेष रूप से फलदायक रहेगा। आज व्यापार व नौकरी में संभल कर कार्य करना होगा, नहीं तो आपके विरोधी किसी छोटी सी गलती का फायदा उठा सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। घर व बाहर अगर कोई क्रोध की स्थिति उत्पन्न होती है तो उस बचें नहीं तो कोई भारी नुकसान हो सकता है। शाम के समय अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसका भविष्य में लाभ भी होगा।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों का पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा जिसके कारण वह अधिक परिश्रम करेंगे और परीक्षा में सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। व्यापार में आज लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। व्यापार में आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आलस्य को अपने से दूर रखना होगा। पारिवारिक व धार्मिक कारणों से यात्रा के योग बनेंगे। यदि संभव हो तो आज किसी ऐसे कार्य में निवेश करें जो आपको भविष्य में भरपूर लाभ दें।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन आपके लिए हर्षवर्धक रहेगा। आज आपको बड़े भाई और बहनों से सहयोग मिलेगा। लेकिन व्यापार में जोखिम उठाने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। किसी पुरानी बात पर सोच विचार करेंगे और मित्रों से से साझा भी करेंगे। नौकरी में आज काम सुचारू रूप से चलेगा जिसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। सांयकाल के समय माता-पिता से जरूरी मुद्दों पर विचार विमर्श करना होगा।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन उत्तम संपत्ति के लिए संकेत दे रहा है। आज संपत्ति प्राप्त की अभिलाषा अवश्य पूरी होगी।जिससे मन प्रसन्न होगा। व्यस्तता के बीच आप प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। राजनीति से जुड़े जातकों को किसी सहयोगी की मदद से कोई बड़ा धन लाभ प्राप्त हो सकता है। भाइयों की मदद से आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। शाम के समय वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। आज किसी वरिष्ठजनों की बात से आपका मनोबल मनोबल बढ़ेगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन मध्यम रूप से और डायरेक्ट रहेगा फलदायक रहेगा आज के तितल किसी तेरी से भी मदद की उम्मीद नहीं रखनी है यदि ऐसा हुआ तो निराशा ही हाथ लगेगी आपके किसी रुके हुए कार्य को प्रगति मिलेगी। यदि आपके परिवार में कोई कलह थी तो वह फिर बढ़ सकती हैं, इससे परेशानी होगी।यदि ऐसा है तो अपनी वाणी पर संयम रखें। संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाने का उत्तम दिन है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। किसी प्रिय वस्तु के खो जाने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए यदि किसी यात्रा पर जाएं तो सोच समझकर ही जाएं। सांयकाल के समय कोई कार्य पूर्ण होने से आपको सफलता की प्राप्ति होगी। रात्रि के समय परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं। आज जीवन साथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए परेशानी के साथ भागदौड़ भी अधिक करनी होगी।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज कुछ आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी पर धन व्यय करेंगे। व्यस्तता के चलते कुछ कार्यों को आप आगे के लिए टाल देंगे, लेकिन ध्यान देना होगा यदि कोई कार्य जरूरी है तो उसे समय से पूरा करें। शिक्षा में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। सांयकाल के समय आपके घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। इससे कुछ धन व्यय भी होगा।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज कुछ रुके हुए कार्य को पूर्ण करने एवं किसी नई डील को फाइनल करने में व्यस्त रहेंगे जिसके कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। इससे परिवार के लोग नाराजगी बता सकते हैं, यदि ऐसा हो तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। सायंकाल के समय बच्चों की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। भाई बहनों की मदद से यदि कोई पारिवारिक समस्या है तो उसका समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन उत्तम सफलता देने वाला रहेगा। आज व्यापार में छोटे- मोटे जोखिम ले सकते हैं। यदि कोई बड़ा जोखिम लेना है तो किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही लें, यदि आपने स्वयं लिया तो किसी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य द्वारा खरी- खोटी सुनने को मिल सकती है। नौकरी करने वाले जातकों को किसी महिला मित्र की मदद से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। आज अपने कार्य को पूर्ण करने के लिए पिताजी की सहायता की आवश्यकता होगी।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb



आज का दिन आपके लिए असमंजस की स्थिति पैदा करेगा। आज किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह लेने के बाद ही कोई महत्वपूर्ण कार्य करें। यदि ऐसा नहीं किया भविष्य में कोई परेशानी खड़ी हो सकती है। विद्यार्थी जो विदेश में पढ़ने के इच्छुक हैं उनके लिए दिन आज उत्तम है। नौकरी में अपने अधिकारियों के कोप का भाजन बन सकते है। इसलिए कार्य को पूरी लगन एवं सतर्कता से करें।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 



आज का दिन आपको दूसरों की मदद करके सुकून देने वाला रहेगा। इसलिए आज परोपकार के कार्य में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र मेंआज कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है जिसको करने से आप प्रसन्न होंगे। इसमें सहयोगियों की पूरी मदद भी मिलेगी। सांयकाल के समय किसी सदस्य के स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण कुछ परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलता दिख रहा है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता।

आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।

शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
 
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top