Big news:कर्मभूमि पर पंचतत्व में विलीन हुए 'बाबू जी'

0
- नरौरा के बसीघाट और गांधीघाट के बीच स्थित बच्चा पार्क पर शाम चार बजकर दो मिनट पर सांसद पुत्र राजवीर सिंह ने दी मुखाग्रि
- उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री समेत केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय मंत्री रहे मौजूद
- गमगीन माहौल में अपने नेता को जनपदवासियों ने दी अंतिम विदाई

प्रारब्ध न्यूज़ ब्यूरो- बुलंदशहर।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सोमवार शाम को अपनी कर्मभूमि बुलंदशहर के नरौरा स्थित बसी घाट और गांधी घाट के बच्चा पार्क में पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके सांसद पुत्र राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने उन्हें मुखाग्रि दी। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, महेंद्र नाथ पांडेय स्मृति ईरानी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धमी और विभिन्न केंद्रीय व प्रदेश स्तरीय मंत्री मौजूद रहे। 

अतरौली के गांव मंढौली से उनका शव वाहन दोपहर को नरौरा के लिए रवाना हुआ। जहां दोपहर करीब 2.16 बजे उनका शव वाहन व अन्य मंत्रियों, नेताओं का काफिला जनपद की सीमा में जरगवां, रामघाट पर बुलंदशहर प्रशासन ने रिसीव किया। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे शव वाहन बच्चा पार्क में पहुंचा। जहां स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंच कर अंतिम संस्कार से पूर्व व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अफसरों को निर्देश देते नजर आए। दोपहर करीब 3.42 बजे बाबू जी को राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई।


इसके बाद कल्याण सिंह के पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने उन्हें मुखाग्रि दी। इस दौरान वहां मौजूद परिजनों, विभिन्न नेताओं और अन्य लोगों की आंखे भी अपने जननेता को विदाई देते वक्त नम नजर आईं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, महेश चंद शर्मा समेत दर्जनों मंत्री, विधायक, सांसद आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top