Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 30 जुलाई, दिन : शुक्रवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की दिशा में कार्य करने वालों को उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे उन्हें प्रसन्नता होगी। आज का दिन निवेश के लिए उत्तम है,  भविष्य में इसका लाभ भी मिलेगा। सायंकाल के समय किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। यदि  नौकरी व व्यापार में किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपको विशेष लाभ देगी। सायंकाल का समय किसी मित्र के समस्या का समाधान खोजने में व्यतीत करेंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन थोड़ा जोखिम भरा रह सकता है, और जरूरत के मुताबिक ही जोखिम लेना होगा। यदि आपने ज्यादा जोखिम उठाने की सोची, तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए धन के मामले में थोड़ा मुश्किल रह सकता है क्योंकि उनका रुका हुआ धन उनको प्राप्त होने में थोड़ी परेशानी होगी। आज किसी मित्र या रिश्तेदार से सहायता प्राप्त हो सकती है। सायंकाल का समय परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन कुछ अलग कर दिखाने के लिए होगा। कार्यक्षेत्र में भी कुछ बदलाव करेंगे, तो वह  लाभ भी अवश्य देंगे। परिवर्तन और बदलाव से आप कभी घबराते नहीं हैं। आज आप संतान के भविष्य से संबंधित किसी अहम मुद्दे पर माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं, जिसमें जीवनसथी की सलाह की भी आवश्यकता होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि परिवार में कोई परेशानी चल रही थी, तो वह फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन परिवार के बड़े सदस्यों की मदद से इस समस्या का समाधान निकालने में कामयाब रहेंगे।नौकरी में किसी सहयोगी से अनबन हो सकती है, इसके कारण मन खराब हो सकता है और चिंता बढ़ सकती है और आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। आज आपके कुछ शत्रु भी नुकसान पँहुचा सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन कुछ खास रहने वाला है। आज के दिन परिवार के सदस्यों के साथ खुशी-खुशी  व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में भी कुछ धन भी व्यय करेंगे। दोपहर तक किसी प्रियजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे मन में हर्ष होगा। सायंकाल का समय मित्रों के साथ किसी धार्मिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन शुभ रहने वाला है और आज आपके भाग्य का भी उदय होगा। यदि आप किसी संपत्ति की खरीदारी का सोच रहे हैं, तो दिन उत्तम रहेगा और भविष्य में भरपूर लाभ भी देगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में कोई तनाव पनप सकता है, जिसके कारण जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को अत्यधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिल सकती है। अत्यधिक परिश्रम से सायं काल के समय थकान का अनुभव होगा, इसलिए यदि स्वास्थ्य में कोई कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श तुरंत लें।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज मन थोड़ा अशांत रह सकता है, जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी होगी। यदि कोई सरकारी वाद-विवाद लंबित है, तो उसमें आज आपको सफलता मिल सकती है, जिसके कारण परिवार के सदस्य पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई बहस बाजी हो सकती है, जिसमें जीवनसथी आपके साथ खड़ी हुई नजर आएंगी। संतान की शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन सामान्य रहेगा। शुभ कार्य में भी दिलचस्पी बढ़ेगी। आज जो भी निर्णय लेंगे, वह आगे चलकर लाभ अवश्य देगी। भाइयों के साथ यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। यदि आज किसी व्यक्ति से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसे उतार पाना आपके लिए मुश्किल होगा। आज सायंकाल के समय पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा और भागदौड़ करनी पड़ सकती है।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन घर व परिवार के किसी सदस्य से नोकझोंक हो सकती है, लेकिन इसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। नहीं तो यह आपके रिश्ते को खतरे में डाल सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। सायं काल का समय आप उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन नौकरी और व्यापार में मन मुताबिक परिणाम देने वाला रहेगा। कार्य क्षेत्र में आज मन के मुताबिक माहौल होगा, जिसके कारण कार्य करने में मजा आएगा। आज यदि कोई कार्य जरूरी हो, तो उसे पहले करें, उसे आगे के लिए बिल्कुल ना टालें, नहीं तो वह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आज परिवार में आपके लिए कोई सरप्राइस प्लान कर सकता है, जिसे देखकर प्रसन्नता होगी।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। ससुराल पक्ष से आज लाभ मिलता दिख रहा है। आज कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपके जन समर्थन में बढ़ोत्तरी होगी। आप की मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आज कोई स्वास्थ्य संबंधित समस्या परेशान कर सकती है, इसलिए खाने-पीने पर संयम रखें।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। आज जिस भी कार्य को करेंगे, नए उत्साह और उमंग से करेंगे और परिवार में आज आप कुछ नए प्रयोग कर सकते हैं, इसका लाभ भी अवश्य मिलेगा। यदि आज परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित फैसला लेने जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर लें और माता-पिता की सलाह अवश्य लें। सायंकाल के समय यदि आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो उससे बचने की कोशिश करनी चाहिए, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं



अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र मेंपकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9,

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052,
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
कैसा रहेगा यह वर्ष


नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top