Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा मंगलवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 27 जुलाई, दिन : मंगलवार



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन कुछ असमंजस बना रहेगा। आपको बिजनेस के लिए संयम एवं मिठास से काम लेंगे तभी आप लाभ कमा पाएंगे और अपने शत्रुओं को भी अपने मित्रों की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे। जीवनसाथी से सहयोग व सानिध्य हर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से कोई आशा जनक समाचार सुनने को मिल सकता है। रात्रि का समय आप प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।


वृष (Taurus)

नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन सुखमय रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है, वहीं शासन व सता का भी गठजोड़ आपको मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बनते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में आशा जनक समाचार सुनने को मिल सकता है। रात्रि के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों के कारण आपको अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान को उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन सामान्य रहने वाला है। संतान की शिक्षा में मनचाही सफलता प्राप्त होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल के समय आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आप परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति कर सकते हैं, जिसे देखकर परिवार के और सदस्य भी आपसे अपनी इच्छा जाहिर कर सकते हैं। रात्रि का समय आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन कुछ खट्टा मीठा रह सकता है। आज बिजनेस में कुछ लाभ व हानि हो सकती है, लेकिन लाभ व हानि बराबर होने के कारण परेशानी नहीं होगी। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते है व कुछ शॉपिंग भी करा सकते हैं। यदि व्यापार के लिए कुछ यात्रा करनी पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि यह लाभ अवश्य देंगी।


सिंह (Leo)

नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

Eng calander month-July/Aug


आज का दिन मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आमदनी के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। वाणी की सौम्यता से आपको मान सम्मान मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है, लेकिन व्यापार में विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। यदि साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोची है, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। भाई व बहनों के साथ रिश्तों में यदि कोई तनाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और संबंधों में सुधार होगा।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। यदि कोई संपत्ति संबंधित कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिल सकते हैं, जिसके कारण आप परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए गुरुजनों के साथ की आवश्यकता होगी। नौकरी मे पदोन्नति मिल सकती हैं। ससुराल पक्ष से आज मान सम्मान मिलता दिख रहा है।


तुला (Libra) 

नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। बिजनेस में कई दिनों से चली आ रही लेनदेन की समस्या समाप्त होगी, जिस कारण प्रसन्नचित रहेंगे। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है, जिसके कारण आपको खुशी मिलेगी और आप दैनिक आवश्यकताओं की जरूरत का कुछ सामान भी खरीद सकते हैं। पास व दूर की यात्रा का प्रबंध को स्थगित हो सकता है। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आज आपको कोई सूचना मिल सकती है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा और अपने शत्रुओं से बचना होगा। आज नौकरी में कुछ शत्रु काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं, जिसके कारण आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है, इसलिए सावधान रहें। अपने दोस्तों की सलाह से आज धन को निवेश करने की सोचेंगे। सायं काल का समय अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी को कोई रोग परेशान कर सकता है। संतान के विवाह में आ रही बाधा किसी मित्र की मदद से दूर होगी।


धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिसे देखकर आपको हैरानी होगी। शासन सत्ता के गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, जिसमें आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। आज किसी रुके हुए कार्य को शुरू करने का फिर से मौका मिल सकता है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आज अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। यदि कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उस कष्ट मे वृद्धि हो सकती है। आज घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, इसमें कुछ धन भी व्यय होगा।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आज किसी परिजन से कोई विपरीत समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। यदि आज आप किसी कारोबार में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से राय अवश्य करे, नहीं तो आपका पैसा डूब सकता है। जीवन साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे वह आपसे नाराज हो सकती हैं।


मीन (Pisces)

नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन कुछ परेशानी भरा रह रह सकता है। आज संतान के भविष्य से संबंधित कोई चिंता  सता सकती है। अपने परिजनों से लेनदेन करते समय सावधानी बरतनी होगी अन्यथा संबंधों में दरार पड़ सकती है। आज धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि परिवार के लोगो मे कोई विवाद चल रहा था, तो वह समाप्त होगा। किसी पुराने मित्र से हुई मुलाकात से भविष्य में आपको धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
 
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
 
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
 
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
 
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top