राष्ट्रपति ने कहा, अपनी जिम्मेदारी समझें, तभी बढ़ेगी देश के विकास की रफ्तार

0

  • राष्ट्रपति ने कानपुर देहात के झींझक रेलवे स्टेशन पर सभा को संबोधित किया



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, झींझक (कानपुर देहात)


प्रेसीडेंशियल ट्रेन से नई दिल्ली से कानपुर-लखनऊ के तीन दिन के दौरे पर जा रहे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का शुक्रवार को झींझक और रूरा स्टेशन पर कुछ खास व्यक्तियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। कानपुर देहात जिले के झींझक स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि आप सभी समझदार और जागरूक नागरिक हैं। अपनी जिम्मेदारी समझेंगे तभी देश के विकास की रफ्तार तेज होगी। पुरानी पीढ़ी के सुख की बात लोग करते हैं। यह सच है कि आज विकास हुआ है, लेकिन हम भारतीय संस्कृति का आधार वसुधैव कुटुंबकम को भूलते जा रहे हैं। हर क्षेत्र में गिरावट आई है।


राष्ट्रपति ने कहा कि आप समझदार है, आपके लिए हमारा इशारा ही काफी है। पड़ोसी के साथ अनबन, ट्रेन में झगड़ा करते हैं, ऐसा क्यों विश्व की वसुधा की बात तो करते हैं, लेकिन हम सबकुछ भूलते जा रहे हैं। हम सभी को इस पर गहनता से सोचे और विचार करने की जरूरत है।


उन्होंने नई पीढ़ी से कहा कि दौलत, पद-प्रतिष्ठा की चाह, रातोंरात सफलता मिलने की चाह छोड़नी होगी। उप्र से राष्ट्रपति बनने का रास्ता खुल गया है। इस प्रदेश ने तमाम प्रधानमंत्री दिए हैं। आप सबके लिए संकेत कर रहा हूं कि आप संघर्ष व कृतित्व अनुकरणीय लेकर चलेंगे तो जरूर सफल होंगे। मैं पिछले तीन साल से आने का प्रयास कर रहा था, लेकिन कोरोना आ गया यह भी संयोग है। कोरोना महामारी अदृश्य बीमारी है। मीडिया के लोग सराहनीय, जो यहां भी मास्क लगाए हैं।



राष्ट्रपति ने 38 व्यक्तियों से की मुलाकात


राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद स्पेशल ट्रेन से झींझक स्टेशन पर उतरे। उसके बाद उन्होंने 38 लोगों से मुलाकात की। उनके मिलने के बाद मंच की ओर गए। वहां जाकर लोगों को संबोधित किया।


रूरा के लिए रवाना



राष्ट्रपति झींझक रेलवे स्टेशन पर सभा को संबोधित करने के बाद अपनी विशेष ट्रेन से रूरा स्टेशन के लिए रवाना हो गए। रूरा स्टेशन शाम सात बजे राष्ट्रपति पहुंचने और स्टेशन पर बने पंडाल में राष्ट्रपति ने आमजन को संबोधित किया। 

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top