Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

0
आज का राशिफल


दिनांक : 28 मई, दिन :  शुक्रवार


   



मेष (Arie) 

नाम अक्षर (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

Eng calander month-March/April 


आज का दिन  कुछ मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आपको व्यवसाय में किसी बात की कोई चिंता सता रही है, तो वह आज समाप्त होगी। आज आपका परिवार के सदस्यो के साथ घूमने फिरने का प्लान बन सकता है और फिर वह बिगड़ भी सकता है। आज ध्यान देना होगा कि आप किसी से कोई वादा ना करें क्योंकि यदि किसी का भला सोचेंगे, तो वह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आज अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की आवश्यकता होगी। भाइयों के साथ रिश्तों में सुधार होगा।


वृष (Taurus)


नाम अक्षर (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

Eng calander month-April/May


आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने का होगा। यदि साझेदारी में कोई व्यापार करते हैं, तो आपके कंधो पर आज कुछ अतिरिक्त भार आ सकता है, जिसे पाकर आप कुछ विशेष करेंगे, जिससे आपके बिजनेस को भरपूर लाभ होगा। आज परिवार में आपकी जिम्मेदारी कुछ बढ़ सकती है, जिससे  थोड़ा तनाव ग्रस्त भी रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई नया काम सोपा जा सकता है, जिसे आपको मेहनत और ईमानदारी से करना होगा, जिसमें आपको  साथियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं


मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर (क, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

Eng calander month-May/June


आज का दिन आपको कुछ उत्तर दायित्व की पूर्ति करनी पड़ सकती है जिससे कुछ दिक्कते भी बढ़ सकती हैं, लेकिन आपको  क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और धैर्य रखिए तो अच्छा महसूस होगा। आज व्यापार मे आपके ऊपर कुछ कठिनाइयां आएंगी, लेकिन इसके बाद आप स्वयं को कमजोर नहीं समझे क्योंकि आने वाला समय आपके लिए खुशियां लेकर आएगा, जिससे आप की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज सायंकाल के समय  किसी ऐसे परिजन से मुलाकात हो सकती है, जिसकी आपको मदद भी करनी पड़ सकती हैं।


कर्क (Cancer)

नाम अक्षर (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

Eng calander month-June/July


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज  आवेश में आकर अपने व्यवसाय में नौकरी में कोई भी गलती करने से बचना होगा अन्यथा  मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज ध्यान देना होगा कि किसी के भी प्रति मन में गलत विचार ना लाएं यानी खुद के अलावा दूसरों का भला सोचें, तभी आपका भला होगा। आज किसी नए व्यवसाय या अनुबंध का भी योग बनता दिख रहा है। साईं काल का समय आज आप परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने साथी कर्मचारी से सावधान रहना होगा।


सिंह (Leo)


नाम अक्षर (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

Eng calander month-July/Aug


आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आज यदि आपके बिजनेस में आपको कोई प्रिय व्यक्ति सलाह दे, तो उसे नजरअंदाज ना करें अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको उन लोगों से सतर्क रहना होगा, जो आपको कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। यदि आपका लंबे समय से कहीं पर धन फंसा हुआ है, तो वह आज आपके भाइयों की मदद से आपको प्राप्त होगा। आज आप जीवन साथी के लिए कोई उपहार खरीद कर ला सकते हैं, जिससे आपके जीवनसाथी प्रसन्न नजर आएंगे सायंकाल के समय आज  देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए जा सकते हैं।


कन्या (Virgo)

नाम अक्षर (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

Eng calander month-Aug/Sept


आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा। आज आपको  परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का प्रयास करना होगा, नहीं तो  रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। जीवनसाथी से भी आज कुछ मतभेद हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें। आज आपको  कार्य क्षेत्र में कुछ फेरबदल भी करनी पड़ सकती है, इसका ध्यान रखें। यदि ऐसा हुआ तो यह बदलाव आपके लिए कुछ बेहतर परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विभाग के प्रस्ताव आएंगे।


तुला (Libra) 


नाम अक्षर (रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

Eng calander month-Sept/Oct


आज का दिन  लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आज आपको  व्यापार में लाभ के अवसर साफ नजर आएंगे, लेकिन उलझनों के बीच आप को यह समझ नहीं आएगा कि इसको लूं या ना। आज आपको  कार्यक्षेत्र के महत्वपूर्ण कागज पत्रों को संभाल कर रखना होगा अन्यथा आप किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। आज आपके पिताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, इसलिए खान-पान में परहेज रखें। यदि जरूरत हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज  यदि किसी व्यक्ति को उधार देना पड़े, तो सोच विचार कर दें क्योंकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।


वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर (लो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

Eng calander month-Oct/Nov


आज का दिन  मिलाजुला रहेगा। यदि आप  कोई नौकरी की खोज कर रहे हैं या फिर कोई नया कारोबार चलना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा लेकिन उसके चल व अचल पहलुओं को सावधानी से जांच लें, तभी आगे बढ़े। इसमें आपको  पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर आज वाद विवाद हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। यदि ऐसा हो, तो आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपक रिश्तों में दरार पड़ सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।


धनु (Sagittarius)


नाम अक्षर (ये, यो, य, मी, मू, धा, फा, ढा, मे) 

Eng calander month-Nov/Dec


आज का दिन आप को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आज आपको  नौकरी या व्यापार दोनों में लापरवाही नहीं बरतनी है क्योंकि आपके शत्रु इसका फायदा उठा सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो आपके बनते बनते काम बिगड़ सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने से रात्रि के समय परिवार के सदस्यों के साथ पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता मिलने का समाचार सुनने से मन में हर्ष होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।


मकर (Capricorn)

नाम अक्षर (मो, जा, जी, ख, खू, खे, खो, गा)

Eng calander month-Dec/Jan


आज का दिन आपके लिए उन्नति के नए-नए मार्ग खोलेगा। आज आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि आपने कोई मन्नत मांगी हुई है, तो आज आप उसे पूरा करने के लिए जाएंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। यदि आज आप  व्यवसाय की किसी डील को लंबा खींचने की कोशिश करेंगे, तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है, इसलिए उसका निर्णय तभी ले। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। सायंकाल का समय आज आप  माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा के मार्ग में आ रही बांधा आज दूर होगी।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)

Eng calander month-Jan/Feb


आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज  बहुत लंबे समय बाद अपनी लाइफ के रूटिन में बदलाव कर सकते हैं। आज आप अपने लिए कुछ समय निकाल लेंगे और  कुछ धन व्यय करेंगे। आप अपनी जरूरत के लिए नए कपड़े, मोबाइल, घड़ी आदि भी खरीद कर ला सकते हैं। आज आपको आमदनी के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिससे  आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन नौकरी में यदि आज किसी से कोई विवाद होता है, तो आपको  वाणी मे सौम्यता को बनाए रखना होगा, वही आपको सम्मान दिलवाएगी। नौकरी में आज आपको कोई नया पद भी मिल सकता है।


मीन (Pisces)


नाम अक्षर (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) 

Eng calander month-Feb/March 


आज का दिन  कुछ खर्चा भरा रहेगा। आज आप अपने घर की साज-सज्जा पर कुछ खर्चा कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी आय को ध्यान में रखकर ही कार्य करें। आज आपको किसी शान दिखाने वाले व्यक्ति से अपना मुकाबला भी नहीं करना है, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित कानूनी विवाद चल रहा है, तो आज दोपहर बाद उसमें आपको जीत मिल सकती है, जो आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। आज आप सामाजिक कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ किसी सामाजिक समारोह में भी सम्मिलित हो सकते हैं, जिसमें आपकी किसी खास परिचित से मुलाकात होगी।

आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


दिनांक 28 को जन्मे व्यक्ति राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपका मूलांक 1 होगा। 2 और 8 आपस में मिलकर 10 होते हैं। इस तरह आपका मूलांक 1 होगा। आप आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है।

आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है।

शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
 
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top