Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन


आज का राशिफल


दिनांक : 30 अप्रैल, 2021, शुक्रवार


मेष 


आज का दिन महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने वाला होगा। व्यापार के लिए कुछ यात्रा करनी पड़ सकती हैं, जो भविष्य में लाभ देंगी। किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद होने पर कानूनी हो सकता है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। सायंकाल अतिथि आगमन हो सकता है, जिससे कुछ धन खर्च होगा, लेकिन आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाकर रखें ताकि भविष्य में लाभ मिलता रहे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी हर फैसले में साथ खड़े नजर आएंगे। आज योजनाओं की पूर्ति करेंगे। 


वृष


आज का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। समाजिक क्षेत्र भी बढ़ा हुआ दिखेगा, जिससे मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। आज घर गृहस्थी की कोई वस्तु खरीदने पर धन व्यय करेंगे। पारिवारिक बिजनेस के लिए भाई की सलाह की आवश्यकता होगी। सायंकाल परिवार में कोई विवाद हो सकता है, जिसमें वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।


मिथुन 


आज व्यापार में नए-नए उन्नति के मार्ग खुलेगा। राजनीति से जुड़े जातकों के कार्यों में अवरोध आ सकता है। रात्रि का समय परिवार के साथ किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए विवाह के नए नए प्रस्ताव आएंगे। जीवन साथी से कोई अनबन चल रही थी, वह आज समाप्त होगी। सायंकाल किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।


कर्क 


आज का दिन उन्नति भरा रहेगा। साझेदारी में कोई व्यापार चल रहा है, तो आज उसमें लाभ होगा। जीवनसाथी की सलाह व्यवसाय के लिए कारगर साबित होगी। लंबे समय से कुछ कार्य रुके हुए थे, वह पूरे हो सकते हैं। इसके लिए आलस्य त्यागना होगा। सायंकाल अत्याधिक श्रम के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। नौकरी से जुड़े जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।


सिंह 


आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज अपने चारो ओर के वातावरण का आनंद लेते नजर आएंगे। अपने ऊपर कुछ धन खर्च कर सकते हैं, उससे मोबाइल, लैपटॉप खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन माताजी के स्वास्थ में कमी हो सकती है। इसलिए सतर्क रहें और बाहर के खाने-पीने से परहेज रखें। भाई-बहन की शादी में कोई बाधा थी, वह आज समाप्त होगी। सायंकाल मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। 


कन्या


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आज कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। पद एवं प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी, इसे देखकर मन प्रसन्न होगा। संतान को किसी कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, उसके लिए दिन उत्तम है। कुछ भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों पर उच्च अधिकारियों की कृपा रहेगी, जो प्रमोशन दिलवा सकती है। 


तुला 


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जीवन साथी का सहयोग व सानिध्य प्राप्त होगा। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। राजनीतिक क्षेत्र में पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सायंकाल यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े तो सावधानी से जाएं। कोई प्रिय वस्तु के चोरी होने का भय है। व्यापार में कुछ नई तरकीब काम आएगी, जो व्यापार को गति देगी। किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे।


वृश्चिक


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दान पुण्य के कार्यों में धन व्यय करेंगे और दूसरों की सहायता करेंगे, जिससे आपको आत्म संतुष्टि मिलेगी। उसकी तुलना किसी अन्य सांसारिक सुख से नहीं की जा सकती। सायंकाल अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में अधिकारों में वृद्धि होने से आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, जिससे आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। साझेदारी में कोई व्यापार करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।


धनु 


आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आसपास का वातावरण विपरीत हो सकता हैं। धैर्य और मधुर व्यवहार से वातावरण को हल्का बनाने में कामयाब रहेंगे। आज प्रिय व्यक्ति की मदद के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी कर रहे जातकों को कुछ शत्रु परेशान करेंगे, लेकिन वह कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। वाणी और व्यवहार दोनों में संयम रखने से ही सफलता मिलेगी।


मकर 


आज का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापार में किसी नई डील के फाइनल होने से अचानक लाभ हो सकता है। घर के किसी सदस्य या संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेंशन हो सकती है। व्यापार में आज जोखिम उठाना पड़े तो सोच समझकर ही उठाएं, नहीं तो भविष्य में नुकसान हो सकता है। दोस्त के साथ निवेश करने की ना सोचें, ऐसा करने पर परेशानी हो सकता है। आज महत्वाकांक्षाएं ओं पूर्ति हो सकती हैं।


कुंभ 


आज का दिन उन्नति भरा रह सकता है। आज भारी मात्रा में हाथ धन लग सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति की चिंता कम होगी। फिर भी अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, तभी भविष्य के लिए धन को बचा पाएंगे। व्यापार की धीमी गति के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह की जरूरत होगी। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। परिवार के छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं।


मीन 


आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। संतान पक्ष से संतुष्टि का शुभ समाचार मिलेगा, इससे मन में प्रसन्नता रहेगी। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक मित्रों के साथ मेल मिलाप में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के व्यक्ति को धन उधार देना पड़े तो सोच समझ कर दें, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है। दांपत्य जीवन आनंद दायक रहेगा।


आज जन्मे जातकों को शुभकामनाएं


अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं। यही वजह है कि अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं। 

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9, 


शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052    

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु 

 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी 

 

कैसा रहेगा यह वर्ष


नवीन व्यापार की योजना बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। आपके लिए यह वर्ष सुखद है। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग हैं। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु प्रभावहीन होंगे।

Post a Comment

0 Comments