Bihar Chief Secretary Arun Kumar Singh Dies From Corona : बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से निधन

0

  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव के निधन पर जताया शोक


बिहार के मुख्य सचिव एके सिंह की फाइल फोटो। सौ: सोशल मीडिया।

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, पटना


वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से देश के हालात बेकाबू हो चुके हैं। संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, मौतों का ग्राफ भी चढ़ता जा रहा है। बिहार में भी कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। वायरस की चपेट में हर तबका है। वहीं, बिहार से एक बुरी खबर सामने आई है, बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी कोरोना की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं।


मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह वर्ष 1985 बैच के आईएएस अधिकारी थे। वह मुख्य सचिव से पहले बिहार के विकास आयुक्त का पद संभाल रहे थे। उन्हें वर्ष 2021 में ही राज्य का मुख्य सचिव बनाया गया था।


मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह की 15 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। उसके बाद उन्हें पटना के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में रखा गया था, जहां शुक्रवार को उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।



कैबिनेट बैठक में मिली निधन की खबर


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक चल रही थी। इसी दौरान मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन की खबर मिली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत उनकी कैबिनेट के सहयोगियों ने शोध व्यक्त किया है।



अब तक दो आईएएस अधिकारियों की कोरोना से मौत


बिहार में कोरोना की चपेट में आकर कई अधिकारी दम तोड़ चुके हैं। उसमें दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भी हैं। एक सप्ताह पहले स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव रवि शंकर चौधरी का निधन हो गया था। आज यानी शुक्रवार को बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का निधन हो गया। मंगलवार को 59 वर्षीय आईएएस विजय रंजन का कोरोना से निधन हो गया था। उनका एम्स पटना में इलाज चल रहा था। वह पंचायती राज विभाग में निदेशक पद पर कार्यरत थे। वैशाली के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. ललन कुमार राय भी कोरोना की चपेट में आकर दम तोड़ चुके हैं।


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top