Prarabdh Astro : आएं जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन



मेष(Arie) 
नाम अक्षर- (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ) 
 
आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज अपने बिजनेस के लिए एक नई कला सीखने की आवश्यकता पड़ेगी। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला, इससे आपके बिजनेस को एक नई मजबूती मिलेगी, जो आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगी। संतान से आज कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जो आपकी चिंता को बढ़ा सकता है। शाम के समय कोई रुका हुआ काम बनने की भरपूर संभावना है, इसलिए प्रयास जारी रखें। आज रात्रि का समय अपने प्रिय जनों के साथ मेल मिलाप में व्यतीत करेंगे।

वृष (Taurus)

नाम अक्षर-(ई,ऊ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)
 
आज के दिन व्यवहार में शांति और संतोष दोनों को बनाए रखना होगा, तभी आपके कार्य सफल होते दिख रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र में जो प्रयास किए गए हैं, उनमें आज आपको सफलता प्राप्त होगी। नौकरी व व्यवसाय के क्षेत्र में नए अनुबंधो द्वारा पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिख रही है। आज कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलन से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान से संबंधित यदि कोई समस्या चल रही थी, तो  उसमें कुछ राहत मिलती दिख रही है। आय के नए स्त्रोत भी प्राप्त होंगे।

मिथुन (Gemini)

नाम अक्षर- (क,की,कू,घ,ङ,छ,के,को, ह) 
 
आज शाम का समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा, जिससे आपके मन को शांति प्राप्त होगा। आज किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान को प्रतियोगिता में उत्तम सफलता मिलती दिख रही है, जिससे आपके मन में हर्ष की भावनाओं की होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

कर्क (Cancer)
नाम अक्षर- (ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)  
 
रोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहे जातकों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा क्योंकि आज उन्हें रोजगार से संबंधित कोई नया समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार व व्यवसाय के लिए की गई यात्रा सुखद व लाभप्रद रहेगी। यदि आज किसी संपत्ति में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो दिन उत्तम रहेगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता के लिए  कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

सिंह (Leo)

नाम अक्षर- (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे)
   
आज का दिन भागदौड़  भरा रहेगा। आपके व्यवसाय व नौकरी में कुछ शत्रु आज सर उठा सकते हैं, लेकिन वह आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।  वाणी पर संयम रखना है क्योंकि आपकी वाणी की सौम्यता आज आपको विशेष सम्मान दिलवाएगी। सायंकाल के समय जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसमे भागदौड अधिक रहेगी। धन भी अधिक व्यय होगा। विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो आज दिन उत्तम रहेगा।

कन्या (Virgo)

नाम अक्षर- (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)

 
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। रोजगार और नौकरी के क्षेत्र में जारी प्रयासों से आज अल्पकालीन सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। यदि कोई कानूनी वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आज  जीत मिलेगी। मांगलिक कार्यक्रम पर  धन  भी खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ेगा।

तुला (Libra) 

नाम अक्षर-(रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते)  
 
आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। घर परिवार में सभी सदस्यों की खुशियां बढी नजर आएंगी। कई दिनों से चल रही लेनदेन की समस्या भी आज समाप्त हो जाएगी। आज पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा, पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आने जाने से सुख रहेगा। मित्रों से आज कोई भरपूर लाभ हो सकता है। शाम का समय आप स्वादिष्ट व्यंजन खाने में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)

नाम अक्षर- (लो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) 

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ आंतरिक रोग परेशान कर सकते हैं, जैसे मल, मूत्र, रक्त आदि की जांच कराकर किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह मशवरा करें। परिवार में आज कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिसमें छोटे बच्चे मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। साझेदारी में कोई व्यापार किया है, तो वह आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा।

धनु (Sagittarius)

नाम अक्षर -(ये,यो,य,मी,मू,धा,फा,ढा,मे) 
 
आज का दिन सामाजिक व राजनीतिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। आप आर्थिक कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। आज का दिन आपको अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का होगा, जिससे अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनायेगे। शाम के समय आपके घर आगमन कर सकते हैं, जिसमें आपके परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।

मकर (Capricorn)

नाम अक्षर-(मो,जा,जी,ख,खू,खे,खो,गा) 
 
आज का दिन माता-पिता का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक कलह आज फिर से सर उठा सकती है, जिससे रिश्तो में दरार बढ़ जाएगी। संतान से काई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। शाम के समय अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने की पूरी कोशिश करेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की आशा है। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास आज फलीभूत होगे।

कुंभ (Aquarius)

नाम अक्षर-(गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)
 
आज नौकरी व व्यवसाय में किसी भी झगड़े पर वाद विवाद में नहीं पड़ना है क्योंकि यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। शत्रु प्रबल नजर आएंगे। आज कोई विपरीत समाचार सुनकर अस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शाम का समय धार्मिक कार्य में व्यतीत करेंगे।

मीन (Pisces)

नाम अक्षर-(दी,दू,थ,झ,ञ,दे,दो,चा,ची) 
 
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपको पुत्र व पुत्री की विवाह की चिंता सता सकती है। यदि आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन का लेनदेन करना हो, तो उसके लिए समय उत्तम नहीं है। इससे आपके बंधुओं में दरार आ सकती है। दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा है, तो वह आज समाप्त होगा। आपकी किसी मूल्यवान वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधानी बरतें। धार्मिक क्षेत्र के लिए की गई यात्रा सफलता दायक रहेगी।

जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं

दिनांक 19 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।  आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। 
 
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28  
 
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82 

शुभ वर्ष : 2026, 2044, 2053, 2062  
 
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री  

शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम, 
 
कैसा रहेगा यह वर्ष

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं।

Post a Comment

0 Comments