Big news:अब हवाई जहाज से आगरा का सफर करके पर्यटक कहेंगे वाह ताज

0

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, आगरा


दुनिया के सात अजूबों में से एक मोहब्बत की निशानी ताजमहल जितना खूबसूरत है वहां पहुंचने का सफर भी अब खूबसूरत होने जा रहा है। जी हां ताजनगरी से अब मुंबई, बेंगलुरू, भोपाल जैसे शहरों को जाना बेहद आसान हो जाएगा। इसके लिए इंडिगो अपनी फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। इंडिगो एयरलाइंस ने एडवांस टिकट की बुकिंग भी चालू कर दी है।
  
हवाई जहाज से भोपाल से आगरा तक का सफर महज 2523 रुपये में और मुंबई से आगरा 4218 रुपये और बेंगलुरू 4379 रुपये में पहुंचा जा सकता है। हालांकि यह दरें टिकट की एडवांस बुकिंग पर ही लागू हैं.जब मार्च से फ्लाइट शुरू होगी तब यह कीमतें सात हजार रुपये प्रति व्यक्ति हो जाएंगी।

एयरलाइंस 28 माचü से भोपाल और बेंगलुरू के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रही है. इसके अगले दिन ही मुंबई के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। भोपाल और बेंगलुरू के लिए रोजाना तथा मुंबई और के लिए सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट होगी।

अभी तक जो शेड्यूल तय हुआ है उसके अनुसार इंडिगो की फ्लाइट सुबह 10.50 बजे मुंबई से आगरा के लिए दोपहर 12.55 बजे खेरिया पहुंचेगी. आधे घंटे बाद दोपहर 1.25 बजे खेरिया से मुंबई के लिए रवाना होगीश, जोकि 3.35 बजे मुंबई पहुंचेगी। यह उड़ान सोमवार, बुधवार और शनिवार को होगी। 

28 मार्च से बेंगलुरू-आगरा के बीच शुरू होने वाली फ्लाइट दोपहर 11.15 बजे बेंगलुरू से आगरा आएंगी। दोपहर 1.40 बजे आएगी फिर दोपहर 2.10 बजे बेंगलुरू के लिए रवाना होगी। यह उड़ान शाम 4.45 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी। यह तीनों फ्लाइटें पर्यटन को नए पंख लगाएंगी। इससे सिर्फ जनता में ही नहीं बल्कि पर्यटन से जुड़े लोगों के मध्य गजब का उत्साह है।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top