Sri Ram Tempal : श्रीराम मंदिर निर्माण में चिकित्सक कर रहे सहयोग, व्यापारी भी पीछे नहीं

0

  • राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज के प्रधानाचार्य तथा शहर के प्रतिष्ठित न्यूरोलाॅजिस्ट प्रो. नवनीत कुमार ने एक लाख दो हजार रुपये किए समर्पित 



प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर


अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए शहर से सहयोग राशि निरंतर मिल रही है। शहर के चिकित्सक बढ़-चढ़कर धनराशि समर्पित कर रहे हैं। मंदिर के लिए समर्पण धनराशि देने में व्यापारी भी पीछे नहीं हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से निरंतर सहयोग राशि प्राप्त हो रही है, जिसने अमीरी और गरीबी का भेद मिटा दिया है। हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग राशि समर्पित कर रहा है।


राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज के प्रधानाचार्य तथा शहर के प्रतिष्ठित न्यूरोलाॅजिस्ट प्रो. नवनीत कुमार ने शनिवार को श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एक लाख दो हजार रुपये (₹1,02,000) रुपये की धनराशि समर्पित की है। प्रो. नवनीत कुमार ने अपनी चेक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्रीराम जी तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) कानपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रवीन कटियार को प्रदान किया है।



इसी तरह डॉ. दीपक निगम ने ग्यारह हजार रुपये (₹11,000) की धनराशि, उनकी माताजी सरोजिनी निगम ने ग्यारह हजार रुपये (₹11,000) की धनराशि, उर्सला अस्पताल के पूर्व निदेशक डॉ. यूसी सिन्हा ने (₹26,000) की धनराशि तथा उनकी पत्नी डॉ. किरन सिन्हा ने (₹11000) की धनराशि समर्पित की। चिकित्सक आरटीजीएस के माध्यम से धनराशि समर्पित कर रहे हैं।


परेड व्यापार मंडल ने सौंपी राशि



परेड व्यापार मंडल ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए समर्पण राशि प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा को सौंपी है। शनिवार अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए परेड व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में एक लाख ग्यारह हजा एक सौ ग्यारह रुपये (₹1,11,111) की समर्पण राशि प्रदान की है। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्र को सौंपी गई है।


यह रहे मौजूद


प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद मिश्र, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से मुकेश गुप्ता, युवा व्यापार मंडल के महामंत्री संत मिश्र, सुनील पांडेय, प्रशांत पुरी, विजय गुप्ता, हिमांशु गुप्ता एवं शिवम् मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top