Mahatma Gandhi : अमेरिका में बापू का अनादर, प्रवासी भारतीयों में नाराजगी

0


प्रारब्ध न्यूज डेस्क

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अमेरिका में बापू के अनादर की खबर ने सबको चौका दिया है। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के एक पार्क में कुछ उपद्रवियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ तोड़-फोड़ की है। इस घटना से अमेरिका में रहने वाले भारतीय मूल के अमेरिकियों और प्रवासी भारतीय में नाराजगी है। बापू का अनादर होने से नाराज भारतीय समुदाय ने मांग की है कि प्रशासन इसे घृणित अपराध के रूप में लेते हुए तत्काल जांच शुरू कराए। (Mahatma Gandhi) 


उत्तरी कैलिफोर्निया के डेविस सिटी के एक पार्क में  महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की छह फीट ऊंची और 294 किलोग्राम की कांसे की प्रतिमा स्थापित है। उपद्रवियों ने गांधी की प्रतिमा के साथ बुरी तरह तोड़-फोड़ की है। प्रतिमा के चेहरे को बुरी तरह खंडित कर दिया है। प्रतिमा को पैर से नीचे के हिस्से को भी तोड़ा गया है। 


पुलिस ने कहा कि 27 जनवरी की सुबह तड़के एक पार्क कर्मचारी को (Mahatma Gandhi) महात्मा गांधी की टूटी हुई प्रतिमा मिली। डेविस सिटी काउंसलर लुकास फ्रेरिच ने कहा कि फिलहाल, प्रतिमा को हटाया जा रहा है। इसे तब तक सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा, जब तक इसका मूल्यांकन नहीं किया जाता। जांचकर्ताओं को अभी यह नहीं पता है कि प्रतिमा के साथ तोड़-फोड़ कब की गई। ऐसा करने के पीछे मंशा क्या थी। 


भारत सरकार ने दी थी बापू की प्रतिमा


डेविस पुलिस विभाग के उप प्रमुख पॉल डोरोशोव ने कहा कि डेविस में लोगों के एक हिस्से के लिए इसे एक सांस्कृतिक आइकन के रूप में देखा जाता है, इसलिए हम इसे गंभीरता से ले रहे हैं। (Mahatma Gandhi) महात्मा गांधी की प्रतिमा भारत सरकार की ओर से डेविस सिटी को दान में दी गई थी। इस मूर्ति को सिटी काउंसिल ने चार साल पहले गांधी-विरोधी और भारत-विरोधी संगठनों के प्रदर्शन के दौरान स्थापित किया था। 


प्रतिमा स्थापित करने का था विरोध


ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइनोरिटीज इन इंडिया (ओएफएमआई ) और खालिस्तान समूह ने विरोध प्रदर्शनों की अगुवाई की थी। प्रतिमा की स्थापना का विरोध किया था। दूसरी ओर डेविस सिटी के नागिरकों ने प्रतिमा स्थापित किए जाने का समर्थन करते हुए स्थापना कराई थी। इस घटना के बाद से ही ओएफएमआई ने महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाने के लिए अभियान चलाया हुआ है। वहीं, इस घटना के बाद से डेविस सिटी में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने नाराजगी व्यक्त की है। (Mahatma Gandhi)


Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top