Alert : आज की रात होगी सबसे सर्द, पड़ेगा घना कोहरा

0

  • उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से कांप उठा है उत्तर प्रदेश
  • पश्चिमी विक्षोभ के कारण थमा हुआ पारा अब फिर से गिरना शुरू हुआ


प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ



उत्तराखंड 
और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में पड़ेगा। पारा तेजी से गिरने के साथ ठंडी हवाएं भी चलेंगी। सर्वाधिक आज की रात होगी। वहीं, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पारा कुछ थमा था, बर्फबारी की वजह से उसका असर खत्म हो जाएगा। बुधवार की रात सबसे अधिक ठंडी रहेगी। इस वजह से रात को घना कोहरा भी पड़ेगा। 


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में बर्फबारी होने से दिल्ली, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश समेत छह राज्यों में भीषण ठंड पड़ेगी।


देश में लखनऊ और कानपुर का तापमान न्यूनतम रहने की संभावना है। सुबह व रात के वक्त शीतलहर चलने से गलन भी बढ़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के बाद भी पारा का लगातार गिरना भी इस ओर इशारा कर रहा है। इसी वजह से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।


31 दिसंबर को पारा तीन से पांच डिग्री गिर सकता है। चार से छह किलोमीटर चलने वाली हवाओं के बीच यह पारा सामान्य से नीचे होगा। महीने की शुरूआत में न्यूनतम तापमान कई रिकाॅर्ड तोड़ चुका है। अब अगले महीने में रात के साथ साथ दिन भी बहुत सर्द हो जाएंगे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान के बीच अंतर कम होने के कारण सर्दी का एहसास बढ़ जाएगा। इस महीने न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस के करीब जा चुका है अब अधिकतम तापमान भी गिरकर 15 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।


रात में ठंडदिन में धुंध 


रात में सर्द हवाएं चलने से हाड़ कंपकपाती ठंड पड़ने लगी है। रात गहराने के साथ ही लोगों की हिम्मत जवाब देने लगी। रात में ड्यूटी या सफर करने वालों ने सड़क किनारे अलाव के सहारे रात गुजारी। रात की गलन का असर तड़के भी रहा। धुंध व हल्के कोहरे के बीच दिन निकला। दिन चढ़ने के साथ धुंध छठनी शुरू हुई। इस बीच सर्द हवाएं अपना एहसास कराती रहीं।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top