Weather Alert : पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड

0

  • कैस्पियन सागर से उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा
  • मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार, छाई रहेगी बदली

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, लखनऊ



कैस्पियन सागर से फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ रहा है। इस वजह से मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। बदली छाई रहेगी, जिससे लखनऊ, कानपुर समेत उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र में ठंड बढ़ सकती है। वहीं, पहाड़ों में बर्फबारी होने की संभावना है।


कैस्पियन सागर से पश्चिमी विक्षोभ उठकर उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है, जिसके पहाड़ों तक पहुंचने की संभावना है। इस वजह से जम्मू कश्मीर, गिलगिट, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी क्षेत्रों पर भी रहेगा। शुष्क हवा की वजह से ठंडक बढ़ जाएगी। हल्की बारिश की संभावना भी बन सकती है।



वहीं, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी पर बना क्षेत्रीय चक्रवात अब शांत हो गया है। नमी लिए पूर्वी हवा भी कमजोर पड़ गई है। कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, औरैया, इटावा आदि जनपदों में 22 से 25 नवंबर के बीच बूंदाबांदी हो सकती है। आसमान में बदली छाई रहेगी, जबकि दोपहर को धूप भी खिलेगी।


मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुष्क हवा पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों पर आनी शुरू हो गई है। शनिवार सुबह और शाम को हवा की रफ्तार कुछ तेज थी। बारिश के आसार बेहद कम हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव शुरू हो गया है।


यह रहेगी स्थिति


अधिकतम तापमान 21.0 और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हवा की रफ्तार जहां 2.1 किलोमीटर प्रति घंटे थी। शनिवार को 4.8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली। सुबह और शाम के समय धुंध बढ़ जाएगी। वातावरण में वायु प्रदूषण के घनत्व में इजाफा होगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top