प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, बरेली
केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी और परिवार के छह सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री गंगवार ने शनिवार को स्वयं इसकी जानकारी दी है। संतोष गंगवार ने अपनी भी कोरोना जांच करवाई थी, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उत्तर प्रदेश की बरेली लोकसभा सीट से सांसद गंगवार ने बताया कि उनके परिवार वाले हाल में ही दिल्ली गए थे। वहां सभी संक्रमित हो गए। उन सभी को पहले फरीदाबाद के कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआई) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि उनके परिवार के रसोइया भी बीमार हो गए हैं। एहतियात उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय के कुछ अन्य अधिकारी भी कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं।

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know