भारत और चीन सीमा का विवाद का मुद्दा एक बार फिर से गर्माने लगा है।
सीमा पर चीन की लगातार बढ़ रही गतिविधियों को देखते हुए पिथौरागढ़ जिले में पड़ने वाली लिपुलेख सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है।
सीमा पर केवल एक बार चीन सैनिकों की ओर से झंडे लहराकर चेतावनी देने की हरकत की गई थी। पिछले कुछ दिनों से हालात सामान्य बने हुए थे। लिपुलेख सीमा पर भी हाई अलर्ट घोषित है। यहां पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
15 से 20 सैनिक एक साथ गश्त पर जा रहे
सूत्रों के अनुसार लिपुलेख सीमा पर सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों ने गश्त बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार सीमा पर सामान्य दिनों में छह सैनिक गश्त पर जाते थे। सीमा में तनाव बढ़ने के बाद अब 15 से 20 सैनिक एक साथ गश्त पर जा रहे हैं।
रात में सीमा सुरक्षा में विशेष उपकरणों की मदद ली जा रही है। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां चीन की किसी भी कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद हैं। इसके अलावा नेपाल सीमा में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।Important News

0 Comments
if you have any doubt,pl let me know