Breaking News: पूर्व सिंचाई मंत्री अचल सिंह का निधन

अहम तथ्य

  • वर्ष 1985 व 89 में बिंदकी विधानसभा से निर्वाचित हुए विधायक
  • वर्ष 1990 में मुलायम सिंह यादव से जुड़े, प्रदेश सरकार में मंत्री
  • वर्ष 1999 में भाजपा में हो गए शामिल, पीसीएफ के चेयरमैन बने

प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, फतेहपुर


प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अचल सिंह का फतेहपुर जिले के सिविल लाइंस स्थित आवास में मंगलवार भोर पांच बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने श्री सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्री सिंह वर्ष 1985 में जनता दल से बिंदकी विधान सभा सीट से निर्वाचित हुए थे। इसके बाद फिर वर्ष 1989 में दुबारा विधायक चुने गए। इसी दौरान मुलायम सिंह यादव के जनता दल से अलग होकर समाजवादी पार्टी बनाई। वह मुलायम सिंह के साथ चले गए। उसके बाद और प्रदेश सरकार ने सिंचाई राज्य मंत्री बने। श्री सिंह वर्ष 1993-94 में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष रहे। वर्ष 1999-2000 में भाजपा का दामन थाम पीसीएफ के चेयरमैन बन गए। फिर सपा में वापसी कर वर्ष 2004-05 में लोकसभा का चुनाव लड़े थे, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सहकारिता की राजनीति का उनको दिग्गज माना जाता था। वह अपने पीछे पत्नी अंजली सिंह, पुत्र अतुल सिंह व तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। मूलरूप से बिंदकी तहसील के चक्की गांव के रहने वाले थे।

Post a Comment

0 Comments