प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, रायबरेली
 |
पुलिस हिरासत में नारेबाजी करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व अन्य कार्यकर्ता।
|
बलिया में पत्रकार रतन सिंह की हत्या के बाद उनके परिवारीजनों से मिलने मंगलवार को बलिया जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रायबरेली में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पहले लल्लू को बलिया जाने से रोका, लेकिन जब वह नहीं माने। वह बलिया जाने के लिए जिद पर अड़ गए तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस रायबरेली के समसपुर पक्षी बिहार गेस्ट हाउस ले कर चली गई।  |
| पुलिस अधिकारियों से बातचीत करते लल्लू। |
जैसे ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं काे गिरफ्तारी की खबर मिली गेस्ट हाउस के बाहर कांग्रेसियों की भीड़ जुट गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।
बता दें, बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के फेफन गांव में सोमवार देर रात सहारा समय निजी हिंदी टीवी चैनल के पत्रकार रतन सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बेलगाम हुए अपराधियों ने फेफना थाना से महज 500 मीटर दूर पर वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने अबतक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
0 Comments
if you have any doubt,pl let me know