बर्रा से अगवा मासूम सकुशल बरामद

0
  • बच्चे को अगवा करने वाली महिला भी गिरफ्तार 
बरामद मासूम।
प्रारब्ध न्यूज ब्यूरो, कानपुर 

जिले के बर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस संजीत अपहरण और हत्याकांड की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। कर्रही से मिठाई दुकान के कर्मचारी के तीन साल के बच्चे का अपहरण हो गया था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। इस प्रकरण का खुलासा गुरुवार को पुलिस ने कर दिया। 
कर्रही रोड पुरानी सब्जी मंडी निवासी दुर्गेश कुमार एक मिठाई की दुकान में काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी शिवानी और तीन साल का बेटा मृत्युंजय सोनी है। शिवानी ने पुलिस को बताया था कि इलाके में रहने वाले सूरज गुप्ता की पत्नी मंशा रात में उनके घर आईं थीं। चारपाई पर बैठे बेटे को अगवा कर लिया। उन्होंने बेटे की हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस की पूछताछ में मंशा ने बताया कि प्रहलाद उसका दूसरा पति है। उसे शक था कि मेरा पति शिवानी सोनी के घर गया था। जब वह शिवानी के घर गई तो वहां सिर्फ मृत्युंजय ही मिला। इससे नाराज मंशा मृत्युंजय और घर में रखा एक मोबाइल लेकर चली गई। उसके बाद उसने शिवानी को फोन कर कहा कि पुलिस में रिपोर्ट की तो मृत्युजंय का गला काट दूंगी। एसपी साउथ ने बताया कि आरोपी मंशा बच्चे को लेकर अपने रिश्तेदार के घर उन्नाव गई थी। कुछ देर बाद वहां से रायबरेली की तरफ निकल पड़ी। इस दौरान सर्विलांस टीम उसे ट्रेस कर रही थी। उन्होंने बताया कि महिला घूम फिर कर दामोदर नगर नहर के पास आई। यहां से कहीं और जाने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसे दबोच लिया गया। अब उसे न्यायलय में पेश किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

if you have any doubt,pl let me know

Post a Comment (0)
To Top